दरभंगा, जुलाई 5 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के अधीन संचालित उपशास्त्री, शास्त्री एवं आचार्य कक्षाओं में सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच जुलाई निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय रहते समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की अपील की है। विशेष कार्य पदाधिकारी (शैक्षणिक) डॉ. रामसेवक झा ने बताया कि पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर पांच जुलाई कर दिया गया है। अब इसके बाद आवेदन की तिथि का विस्तार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों से आवेदन भरने के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है, उन्हें छह एवं सात जुलाई को अपने आवेदन में संशोधन करने का अवसर दिया जाएगा। इन दो दिनों तक समर्थ पोर्टल संशोधन के लिए खुला रहेगा। अभ...