पटना, मार्च 5 -- राज्यसभा सदस्य का नामांकन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की। गुरुवार को सभापति ने अपने कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री का स्वागत किया एवं उनकी नई राजनीतिक पारी की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से नी‍तीश कुमार ने एक कुशल, संवेदनशील, जनाकांक्षी, लोकसेवक मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के विकास को एक नई ऊंचाई दी है। उनके नेतृत्व में विधि व्यवस्था, शिक्षा, नारी सशक्तीकरण, रोजगार, सड़क, बिजली और खेलकूद के क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किये गए हैं। उन्हें विकास पुरुष एवं आधुनिक बिहार का निर्माता कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। मौके पर राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाले शिवेश राम, बिहार विधान परिषद् के उप सभापति प्रो. (डॉ.) राम वचन राय, केन्द्रीय मंत्री गि...