प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज। दशकों बाद अलोपीबाग वार्ड में पांच मई को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी की थी, लेकिन पार्टी की योजना पर पानी फिर गया। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे पारितोष श्रीवास्तव का मतदाता सूची में नाम ही नहीं है। मतदाता सूची में नाम नहीं तो पारितोष चुनाव नहीं लड़ सकते। पिछले कई चुनाव से कांग्रेस अलोपीबाग वार्ड से प्रत्याशी नहीं उतारती थी। इस वार्ड में कांग्रेस पूर्व पार्षद कमलेश सिंह को अघोषित समर्थन करती थी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अलोपीबाग उपचुनाव के लिए पार्टी ने कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता व एक पूर्व पार्षद के पुत्र से अलोपीबाग वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए बात की, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- आखिरी दिन आज, सगे भाई बने दावेदार पारितोष तैया...