पूर्णिया, सितम्बर 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2026-28 की नामांकन प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने एवं वर्ष 2024 में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त 17 कर्मियों के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर छात्र राजद ने विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस संबंध में छात्र राजद के जिलाध्यक्ष मो. बिस्मिल ने कुलपति के नाम एक मांग-पत्र छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रो. अरविंद कुमार वर्मा को सौंपा है। मो. बिस्मिल ने मांग-पत्र के माध्यम से पीजी सत्र 2026-28 की नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू करने, नामांकन से संबंधित अधिसूचना जारी करने तथा पूरी प्रक्रिया की स्पष्ट समय-सारणी प्रकाशित करने की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके बड़ी संख्या में विद्यार्थी पीजी में नामांकन का इंतजा...