हजारीबाग, अप्रैल 11 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पेटो में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूली बच्चे एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल हुए। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर गांव के विभिन्न मोहल्लों और गलियों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान बच्चों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें और हर बच्चा स्कूल जाए जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों का समय पर नामांकन कराने की अपील करते हुए शिक्षा को उज्ज्वल भविष्य की कुंजी बताया। वहीं समिति अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद ने सरकारी विद्यालयों की सुविधाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक नामांकन पर जोर दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक रामे...