हरिद्वार, फरवरी 27 -- नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की आमसभा में सर्वसम्मति से अवनीश प्रेमी को अध्यक्ष चुना गया। उद्योगपति घेवर चंद टांडी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। अध्यक्ष चुने गए अवनीश का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि निर्धन वर्ग की सहायता उनकी प्राथमिकता रहेगी। गरीब बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद लड़कियों के विवाह और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह ट्रस्ट प्रभावी काम करेगा। इस मौके पर वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र वर्मा, संरक्षक पूरन चंद, सचिव दिनेश राणा और गुजरात से जगदीश परिहार भी पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...