अलीगढ़, जून 25 -- खैर। क्षेत्र के गांव नायल निवासी एक महिला ने पूर्व में नामजद किए गए आरोपी पर दोबारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नायल निवासी शशि देवी के अनुसार उन्होंने गत 30 मई को गांव के ही देवराज के खिलाफ कोतवाली खैर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 20 जून को देवराज उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को देते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी देवराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...