गिरडीह, जून 3 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 74/2026 में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी उपेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत बुधवार को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नायकडीह निवासी उपेन्द्र यादव (पिता स्वर्गीय महादेव यादव) के रूप में हुई है। इस बाबत हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 117(2), 126(2), 109, 351(2), 352 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज था। मामले में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...