लातेहार, जनवरी 23 -- गारू प्रतिनिधि । थाना कांड संख्या 07/2025 के नामजद अभियुक्त रामदेव लोहरा, पिता चमन लोहरा, ग्राम बिनगड़ा, थाना लातेहार निवासी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया। अभियुक्त पर धारा 308(3), 308(4), 17 सीएलए एक्ट एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।इस दौरान अभियुक्त को तय समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय पर न्यायालय में हाजिर नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...