मैनपुरी, अप्रैल 26 -- क्षेत्र के ग्राम लाहौरीपुर में आरोपियों ने एक किसान की दीवारों को ढहा दिया। पीड़ित ने थाना में तहरीर दी है। तहरीर में ओमवीर पुत्र रामविलास ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व उसके पिता ने गांव निवासी पप्पू कश्यप से जमीन खरीदी थी। जिस पर वह एक कमरा का निर्माण करा रहे हैं। वहीं जानवरों को बांधने के लिए चारों तरफ दीवारें बनी थीं। उसकी दीवारों को गांव निवासी गौतम व मुकेश पुत्रगण राज बहादुर ने अपनी मां सावित्री के कहने पर ट्रैक्टर से गिरा दिया। वहीं दीवारों के बीच बने आरसीसी के पिलर भी तोड़ दिए। शिकायत करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। यह भी पढ़ें- प्लॉट की मेढ़ तोड़कर खड़ी कर दी दीवार,बुजुर्ग ने भूमि कब्जाने का लगाया आरोप वहीं दूसरे पक्ष से मुकेश ने बताया कि वह फौज में नौकरी करते हैं। किसान ने पुलिस से सांठ गांठ कर दीवार बना ली...