नामचीन होटल के बेसमेंट में लगी भीषण आग
झांसी, जून 2 -- झांसी। शहर के चित्रा चौराहा स्थित ग्वाल टोली, सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित एक नामचीन होटल की दूसरी शाखा के बेसमेंट में अचानक आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। वहीं कर्मचारियों ने होटल से सभी को सुरक्षित निकाला। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि उसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं नुकसान काफी बताया जा रहा है। चित्रा चौराहा के पास एक नामचीन होटल है। मंगलवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक बेसमेंट में आग लग गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। यहां होटल में से सभी को बाहर निकाला। आग की सुन सभी में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैली। जिससे लोग पास जाने की भी हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.