ललितपुर, मार्च 27 -- सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला सिविल लाइन में संचालित नामचीन भोजनालय की प्रतिष्ठा खराब करने के लिए अज्ञात व्यक्ति आनलाइन आर्डर बुक करके घटिया खाद्य सामग्री आपूर्ति कर रहे हैं। जानकारी होने पर संचालक ने आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन इलाके में संचालित प्रसिद्ध भोजनालय के संचालक प्रवेंद्र कुमार जैन ने सदर कोतवाली पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उसके भोजनालय में उत्कृष्ट भोजन मिलता है। जिस कारण उसकी साख बनी हुई है। लेकिन, कोई व्यक्ति उनकी इस संस्था का नाम खराब करना चाहता है। इसीलिए वह उनकी फर्म के नाम पर फर्जी ढंग से आनलाइन भुगतान प्राप्त करके घटिया भोजन की सप्लाई कर रहा है। तमाम बार लोगों को भोजन की आपूर्ति नहीं की गई, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.