प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयाग संगीत समिति के शताब्दी वर्ष के तहत 16 दिवसीय समारोह 10 से 26 मार्च के मध्य आयोजित किया जाएगा। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रयाग संगीत समिति के रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार ने बताया कि समारोह के अंतर्गत 10 मार्च को 86वां दीक्षांत समारोह होगा। 12 से 20 मार्च तक 63वीं अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और 21 मार्च को पुरस्कार वितरण होगा। संगीत समारोह देश के 15 नामचीन कलाकार सात विधाओं में प्रस्तुति करेंगे।समारोह में 23 मार्च को पं. राजेन्द्र प्रसन्ना का शहनाई वादन, पं. कैवल्य कुमार का शास्त्रीय गायन और पं. रुद्र शंकर मिश्र कथक की प्रस्तुति करेंगे। 24 को पं. संतोष नाहर का वायलिन वादन, पं. रोनू मजूमदार का बांसुरी और पं. तरुण भट्टाचार्या का संतूर वादन ...