रांची, जनवरी 30 -- नामकुम, संवाददाता। बिजली विभाग के सहायक अभियंता अशोक प्रिये के नेतृत्व में शुक्रवार को खिजरी में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान खिजरी गांव में आंगनबाड़ी के पास रहनेवाले सोनू तिर्की और झिरगा कच्छप को स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली बाईपास करते हुए पाया गया। विभाग ने बिजली चोरी के आरोप में सोनू तिर्की पर 9,000 रुपये और झिरगा कच्छप पर 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं पलांडू देवी मंडप के पास सुशीला लकड़ा और अनूप केशरियार भी मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़े गए। सुशीला लकड़ा पर 3,500 रुपये और अनूप केशरियार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि सहायक विद्युत अभियंता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्द...