रांची, अप्रैल 8 -- नामकुम, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में राशन वितरण में अनियमितता, कम राशन देने और कार्डधारियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख आशा कच्छप ने की। इस दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वंदना लकड़ा, एजीएम सौरभ कुमार सिन्हा सहित सभी राशन डीलर उपस्थित रहे। प्रमुख ने सभी डीलरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी शिकायतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और समय पर सही मात्रा में राशन वितरण सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...