रांची, अगस्त 19 -- नामकुम, संवाददाता। उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत और जिला परियोजना पदाधिकारी ऋतुराज ने बुधवार को नामकुम प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। योजनाओं की प्रगति खराब मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जल्द सुधार लाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मजदूरों को रोजगार देने, ई-केवाईसी और मजदूरी-मजदूरी सामग्री भुगतान में सुधार लाने का निर्देश दिया। आरा, बड़ाम, बंधुवा, महीलौंग और हुवांगहातु में अधिक से अधिक मजदूरी डिमांड करने को कहा गया। साथ ही ग्राम सभा से नई योजनाओं का चयन कर उसकी छायाप्रति जमा करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताई। 15वें वित्त आयोग की आवंटित राशि खर्च नहीं होने पर भी...