रांची, अप्रैल 9 -- नामकुम, संवाददाता। मौलाना आजाद कॉलोनी में 17 वर्षीय शेख परवेज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता शादी में गए थे। लौटने पर उसे फंदे से लटका पाया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार परवेज नशे का आदी था और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...