रांची, जून 2 -- रांची। मां शारदे मंच के वार्षिकोत्सव पर मंगलवार को नामकुम के रामपुर गांव में गरुड़ आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगा। इसमें 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई। इस अवसर पर मौके पर मंच के सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर मंच की अध्यक्ष नीतू सिन्हा, मंच की सदस्य शिखा प्रिया, सीमा श्रीवास्तव, रजनी बख्शी, रेणु वर्मा, पुष्पा सिंह, समीर सिन्हा, माग्रेट, मुखिया सरस्वती देवी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...