रांची, फरवरी 15 -- नामकुम, संवाददाता। महाशिवरात्रि के मौके पर क्षेत्र के सभी शिवालयों में तड़के सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चाय बागान स्थित विश्वनाथ मंदिर, राजाउलातू के शिवलोक धाम (मरासिल्ली पहाड़), नामकुम थाना परिसर, नामकुम बाजार स्थित हनुमान मंदिर और खरसीदाग ओपी में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। राजाउलातू स्थित शिवलोक धाम में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, आईएएस मनीष रंजन और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर आदि लोगों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिवलोक धाम के सदस्यों और प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से कतारों की व्यवस्था की गई थी। मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, इसमें श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी और खीर का प्रसा...