रांची, जुलाई 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नामकुम के रहने वाले धनराज गेलवा से साइबर ठगों ने लोन दिलाने का झांसा देकर उनके खाते से करीब 2.19 लाख रुपए की निकासी कर ली। घटना 12 जुलाई की है। इस संबंध में धनराज गेलवा ने साइबर थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। धनराज गेलवा ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को उनके खाते से 25 हजार रुपए की निकासी हुई थी। उसी दिन शाम को उनके खाते से लोन लिया गया। इसके बाद उनके खाते से पांच बार में 2.19 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। इसकी जानकारी उन्हें 13 जुलाई को हुई। इसके बाद वह सीधे साइबर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.