नामकुम के जोरार में शराब दुकान में चोरी
रांची, मार्च 12 -- नामकुम संवाददाता। अज्ञात चोरों द्वारा बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के जोरार पेट्रोल पंप समीप शराब दुकान में शटर तोड़ कर चोरी कर ली गई।संचालक आनंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि चोरी की घटना सुबह 5 बजे की है। चोर चेहरा ढंके हुए था। श्री, कुमार ने बताया कि सभी कर्मी रात 11 बजे दुकान बंद कर चले गए थें। सुबह उन्हें जानकारी मिली की दुकान के शटर में लगा लॉक टुटा हुआ है। चोरों ने सीसीटीवी कैमरा का तार भी काट दिया था। लेकिन डीबीआर सुरक्षित था। मामले में नामकुम थाना में लगभग 54 हजार मूल्य का शराब की बोतल और दुकान के अंदर रखे हुए लगभग 62 हजार रुपए नगद चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.