रांची, जुलाई 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नामकुम अंचल में जमीन के दस्तावेज में हेरफेर कर खरीद-बिक्री को लेकर एसीबी ने जांच शुरू कर दी है। एसीबी ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद पीई दर्ज कर ली है। दर्ज पीई में एसीबी ने नामकुम अंचल की तत्कालीन सीओ श्वेता वर्मा, तत्कालीन डिलिंग असीस्टेंट दीपक कुमार समेत अन्य को आरोपी बनाया है। मंत्रिमंडल निगरानी के पत्र के बाद एसीबी ने इस संबंध में पीई संख्या 3/2026 दर्ज की है। एसीबी वर्ष 2012-13 से लेकर वर्ष 2014-15 तक नामकुम अंचल में पदस्थापित रहे अफसरों व कर्मियों की भूमिका की जांच पीई में करेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर जांच, दस्तावेज गायब मिले यह भी पढ़ें- Ranchi News: अतिक्रमण की शिकायत पर कार्रवाई करना प्रशासन की कानूनी जिम्मेदारी : हाईकोर्टजमीन की बिक्री का मामला पीई दर्ज किए जाने के पूर्व एसीबी ने इ...