अररिया, अप्रैल 10 -- अररिया, निज संवाददाता जिले के सिकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले 25 मार्च को एक नाबालिक से हुए दुष्कर मामले के तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार पासवान, रामविलास पासवान व तिलानंद पासवान है। गुरुवार को एसपी जितेंद्र कुमार ने पुलिस कार्यालय में बताया कि तीन अप्रैल को पीड़ित नाबालिग की मां ने सिकटी थाना में आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया कि 25 मार्च को करीब चार बजे उनकी बेटी शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान युवक दीपक कुमार पासवान, रामविलास पासवान, तिलानंद पासवान और लाल मोहन पासवान ने मिलकर मुंह में कपड़ा डालकर उनकी बेटी को मकई खेत ले गया और चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जबकि तिलानंद पासवान ने मोबाइल...