रुद्रपुर, अगस्त 13 -- सितारगंज। पुलिस ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि राजवीर ने उनकी 17 वर्षीय बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि जब इस बात का विरोध किया गया और शिकायत करने की बात कही गई, तो आरोपी ने किशोरी के अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर आरोपी राजवीर के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...