मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ, संवाददाता। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत नाबालिग की शादी मामले में मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष कोपागंज ने बताया कि विगत दिनों कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी और एक किशोर की शादी कराई गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...