फतेहपुर, अगस्त 30 -- फतेहपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में शनिवार को पाक्सो कोर्ट महेन्द्र कुमार द्वितीय ने फैसला सुनाया है। अदालत ने दोषी को सात साल की कैद और 15 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है। अर्थदंड नहीं अदा करने की दशा में अभियुक्त को छह माह अतिरिक्त सजा काटना पड़ेगा। विशेष लोक अभियोजक देवेश कुमार श्रीवास्त ने बताया कि 14 मई 2015 को असोथर थाने के एक गांव की किशोरी जंगल गई थी। जहां से गांव का ही आरोपी सुधीर यादव रास्ते से किशोरी को पकड़ कर घर ले गया और जहां उसने बच्ची के साथ गलत काम किया। पीड़िता के शोरगुल पर एक महिला पहुंची तो आरोपी गाली गलौज करते हुए भाग गया। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ साक्ष्य समेत आरोप पत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान ...