फरीदाबाद, मार्च 6 -- फरीदाबाद/पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में दस वर्षीय नाबालिग के साथ यौन शोषण मामले में आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने किशोर प्रताड़ना एवं यौन उत्पीड़न से बचने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद ने बताया कि मामले में शिकायत के अनुसार पीड़िता अपने घर के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। अध्यापक ने कथित तौर पर पिछले 10 दिनों से उसका यौन शोषण किया। बालिका ने रोते हुए अपनी मां को बताया कि सर उसके साथ गलत हरकतें करते हैं। पीड़िता ने बताया कि अध्यापक बैड टच के बाद जान से मारने की धमकी देते है। पीड़िता की मां ने शहर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.