गिरडीह, अप्रैल 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गावां थाना पुलिस ने नाबालिग से यौन शोषण करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी गावां निवासी नकुल चौधरी पिता मधुसूदन चौधरी है। गौरतलब है कि गावां थाना के एक गांव के रहनेवाली 13 वर्षीय बच्ची के साथ नकुल चौधरी पर यौन शोषण कर उसे गर्भवती करने का आरोप था। गुरुवार को पीड़िता के पिता के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। वहीं शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...