रांची, मई 13 -- रांची। नाबालिग से यौन उत्पीड़न में राजू महतो को पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने दोषी करार दिया। सजा के बिंदु पर सुनवाई 14 मई को होगी। आरोप के अनुसार 11 वर्षीय पीड़िता ट्यूशन से लौट रही थी, तब आरोपी ने उसे जबरन एक ट्रक के केबिन में खींच लिया और दुष्कर्म किया। सुनवाई में पीड़िता, उसकी मां समेत कई गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...