मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- गाज़ीपुर के थाना करंडा क्षेत्र के ग्राम कटरिया में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के मामले को लेकर न्याय पार्टी ने सोमवार को कड़ा विरोध जताते हुए उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम कटरिया निवासी एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे, तो कुछ दबंगों द्वारा उन पर पथराव किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता भी चोटिल हुए...