नाबालिग से दुष्कर्म में बीस साल की कैद
बरेली, सितम्बर 15 -- बरेली, विधि संवाददाता। दुकान मालिक की नाबालिग बेटी को बहलाकर दुष्कर्म करने के मामले में विशेष जज पॉक्सो एक्ट जुनैद मुजफ्फर की कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट में दोषी अजीम को सश्रम बीस साल की कैद की सजा सुनाई और 30 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने पूरी राशि पीड़िता को देने के आदेश भी कोर्ट ने दिए हैं। विशेष लोक अभियोजक प्रवीन सक्सेना ने बताया कि थाना मीरगंज में पीड़िता कि मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 16 मई 2023 को उसकी नाबालिग बेटी घर से दवा लेने कस्बा मीरगंज गई थी। जब बेटी घर वापस नहीं लौटी तब उसे जानकारी मिली कि उसकी नाबालिग बेटी को उसकी मीट कि दुकान का काम करने वाला चार बच्चों का बाप अजीम कुरैशी बहलाकर ले गया है। मीरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद नाबालिग को आरोपी अजीम कुरैशी के बहनोई अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.