बक्सर, जनवरी 13 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, विधि संवाददाता। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने दोषी करार दिया है। उसकी सजा के बिंदु पर फैसला 21 जनवरी को होगा। घटना नैनीजोर थाना क्षेत्र में 5 मार्च 2024 की सुबह लगभग 8 बजे हुई थी। तब दस वर्षीया बच्ची शौच के लिए अपने गांव के बांध के पास गई थी। इसी दौरान आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसे लेकर बक्सर महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे की सुनवाई विशेष पॉक्सो न्यायालय में चल रही थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को पॉक्सो अधिनियम की धारा 18 एवं 10 के अंतर्गत दोषी पाया। हालांकि न्यायालय ने दोष सिद्ध होने के उपरांत सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख निर्धारित की है। इस दौरान अभियोजन ...