रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। पोक्सो के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी देवराज महतो को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को सजा सुनाने के लिए नौ अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है। मामले को लेकर नाबालिग की मां ने 30 जून 2024 को सिल्ली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी के अनुसार, घटना 29 जून 2024 की है। आरोप के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...