रिषिकेष, सितम्बर 28 -- ऋषिकेश, संवाददाता। शहर से 17 साल की नाबालिग को बहला-फुसलाकर लेकर जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें, तो पूछताछ में दुष्कर्म की जानकारी भी सामने आई है, जिसके चलते मामले में संबंधित धाराओं को बढ़ा दिया गया है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को एक स्थानीय शख्स ने तहरीर दी। बताया कि 17 वर्षीय बेटी दोपहर में घर से बाजार के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं पहुंची। खोजबीन में भी उसका पता नहीं लगा, तो वह पुलिस तक पहुंचे। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, जिसमें नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने में कृष्णा के नाम की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने धरपकड़ को प्रयास तेज ...