सीवान, मई 31 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल होने के मामले में आरोपित एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता की माता के आवेदन पर एक महिला सहित तीन लोगों को आरोपित किया गया था। घटना के बाद सभी आरोपित फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर इस कांड की आरोपित महिला सुल्तानपुर गांव की महिला को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपित सुल्तानपुर गांव के आलोक कुमार सिंह तथा महना गांव के रोहित तिवारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...