रांची, सितम्बर 29 -- रांची, संवाददाता। पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने मंगलवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी करार अभियुक्त वीरभद्र गोस्वामी उर्फ बुटरा को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने उसे अतिरिक्त जेल की सजा काटनी होगी। अदालत ने उक्त आरोप में शनिवार को दोषी करार दिया था। अभियुक्त घटना के बाद से ही बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद है। नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम एक अप्रैल 2025 को दिया गया था। घटना को लेकर सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में जांच अधिकारी ने ठोस साक्ष्य के साथ चार्जशीट दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष पीड़िता समेत अन्य गवाहों की गवाह...