भभुआ, जनवरी 29 -- दो साथी तीन माह से कर रहे थे दुष्कर्म, तीसरे ने भी ब्लैकमेल कर की कोशिश दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कर रहे थे दुष्कर्म (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद की टीम ने यह कार्रवाई सूचना के तीन घंटों में की है। तीनों गिरफ्तार आरोपित पीड़िता के गांव के रहनेवाले हैं। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने एसडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को चैनपुर थाना पर अपने परिजनों के साथ पीड़िता ने आवेदन दिया। आवेदन में आरोप लगाया है कि नवम्बर 2025 में उनके ही गांव के दो व्यक्तियों द्वारा अकेले में पाकर नाबालिग संग दुष्कर्म किया गय...