चंदौली, मार्च 22 -- नौगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपने ननिहाल में आए नाबालिग किशोरी के साथ एक युवक पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गयी है। आरोप है कि युवक टॉफी बिस्किट दिलाने के लालच देकर युवक ने समीपवर्ती जंगल में दुष्कर्म किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव निवासी आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दबिश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...