नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, जून 20 -- छपार। घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची के साथ एक आरोपी ने घेर में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने घटना के तीन दिनों बाद मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें बताया कि गत 17 जून को उसकी आठ वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी, जिसे पड़ोस का सन्नी बहलाफुसला कर घेर में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। थानाध्यक्ष मोहित कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरूद्ध छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- निर्जन स्थान पर ले जाकर बालिका को किया निर्वस्त्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.