रांची, जून 18 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट के आरोपी मंसूर अंसारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी 37 वर्षीय मंसूर अंसारी फुसराटांड़ का रहने वाला है और इब्राहिम अंसारी का पुत्र है। पीड़िता की ओर से बुधवार को आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह भी पढ़ें- रांची में नाबालिग पर सितम! रेप के बाद बेरहमी से पीटा; बच्ची का गला दबाकर किया अधमरा यह भी पढ़ें- मांडर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...