बलरामपुर, फरवरी 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। लगभग 15 वर्ष पुराने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए सात वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि तीन सितम्बर 2010 को कोतवाली उतरौला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर मुकदमा लिखाया था। आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को मुकेश पुत्र रामवचन निवासी जनुकावारम उसे भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर कोतवाली उतरौला में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ओम प्रकाश गौतम को दी गई। जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के दौरान न्यायालय में दोनों पक्षों के गवाह प्रस्तुत किए गए। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद एवं साक्ष्यों के आधार पर न्या...