सहारनपुर, अगस्त 4 -- मंडी थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, विवेचना और साक्ष्य जुटाने के दौरान मामले में पहले दर्ज धाराओं में बदलाव करते हुए अधिक गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर खटीको का कुआं निवासी कलीम पुत्र स्व अब्दुल मलिक के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मंडी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा परिवर्तन करते हुए दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं शामिल की गईं। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खटीको का कुआं क्षेत्र में दबिश देकर कलीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधा...