रामपुर, अगस्त 9 -- स्वार। नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत, जबरन शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को पीड़िता की मां ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी जिसमे उसका आरोप था कि चाऊपुरा निवासी मनोज पुत्र वीर सिंह उनके घर आया और उनकी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोप है कि वह किशोरी को अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने की धमकी दी गई।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मनोज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया वांछित आरोपी मनोज को कस्बा स्वार से गिरफ्तार ...