रुद्रपुर, दिसम्बर 25 -- किच्छा। कोर्ट के आदेश पर पुलभट्टा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक पर पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है। एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री का देवर उसके घर आया हुआ था। इस दौरान उसने महिला की दूसरी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। उसकी पुत्री के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...