रुडकी, मई 30 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक नर्सिंग छात्र के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के परिजन ने आरोप लगाया है कि कस्बे के एक नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत छात्र ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया तथा उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में नर्सिंग छात्र पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा यह भी पढ़ें- छात्र से मारपीट में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...