नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व चेयरमैन के बेटे के घर कराई मुनादी
गंगापार, जुलाई 25 -- नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे हंडिया नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के बेटे अनिल जायसवाल के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। शाहगंज थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी (फरार आरोपी की उद्घोषणा) के आदेश का अनुपालन करते हुए आरोपी के दो आवासों पर पहुंचकर उद्घोषणा संबंधी नोटिस चस्पा किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अनिल जायसवाल के विरुद्ध नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन अब तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। लगातार गैरहाजिर रहने और गिरफ्तारी से बचने के कारण न्यायालय ने उसके विरुद्ध धारा 82 के तहत उद्घोषणा जारी करने का आदेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.