रुडकी, फरवरी 28 -- सुल्तानपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की फिराक में था।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी, कांस्टेबल किशोर नेगी तथा महिला कांस्टेबल सरस्वती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...