नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, भेजा जेल
शाहजहांपुर, मई 27 -- शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी सोनू को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पुवायां रोड शहबाजनगर तिराहा के पास से दबोचा। जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को वादी की तहरीर पर सोनू पुत्र रामस्वरूप निवासी बेहटा शहबाजनगर के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मामले में धारा 64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं 3/4 की वृद्धि की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- फैसला : बालक से कुकर्म के दोषी शहजाद को 20 साल की कैद यह भी पढ़ें- किशोरी को भगाने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 72 घंटे में सुलझा नाबालिग अपहरण कांड: आरोपी गिरफ्तार, लड़की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.