सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- सिद्धार्थनगर। नाबालिग से रेप के एक आरोपी को न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार ने आठ साल की सजा सुनाई। आरोपी पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। उस्का बाजार पुलिस ने क्षेत्र के रीवा नानकार गांव निवासी बलराम साहनी पुत्र फौजदार साहनी के खिलाफ 2017 में धारा 363, 366, 376, 504, 506 व 3/4 पाक्सो अधिनियम व 3(2)5, एससीएसटी एक्ट के तहत थाने में केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई करते हुए दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार ने आरोपी को आठ साल की सजा सुनाई। उस पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...