सीवान, मार्च 29 -- सीवान, निप्र। बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र निवासी सवाली कुमार है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय व कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अपराधों के प्रति पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...